गजरौला। मदरसा छात्र का एटीएम कार्ड बदल कर दो युवकों ने उसके खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर संदेश आने पर रुपये निकाले जाने का पता चला। छात्र ने पुलिस को तहरीर दी।
मोहरका पट्टी गांव निवासी सरताज अहमद मदरसा छात्र है। वह बृहस्पतिवार को थाने पहुंचा। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उस पर एक बैंक का एटीएम कार्ड है। वह दोपहर रुपये निकालने के लिए नगर के एक एटीएम पर गया। यहां पर पहले से ही दो युवक खड़े थे। उन्होंने सरताज अहमद को रुपये निकालते समय उसका पिन देख लिया। बाद में झांसा देकर कार्ड बदल लिया। बाद साढ़े आठ हजार रुपये उसके खाते से निकल लिए। उसके मोबाइल पर संदेश आया तो रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। वह थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। संवाद