रजबपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव मदारीपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में किसानों को दस प्रतिशत आरक्षण दिलाना हमारी अगली मुहिम है। किसानों को उनके गन्ना मूल्य को ब्याज समेत दिलाकर ही दम लेंगे।
सोमवार को आयोजित किसान सम्मेलन में सरदार वीएम सिंह ने नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान के घर चूल्हा जलता रहे। सरकारी नौकरी में किसानों को दस प्रतिशत आरक्षण दिलाना उनकी अगली मुहिम है। गन्ना मूल्य ब्याज समेत दिलाने को प्रयासरत हैं। इसे हर हाल में कोर्ट से लेकर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, कैलाश लांबा, वीरपाल सिंह, चौधरी रामवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, जोरावर सिंह आदि मौजूद रहे।