फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खोदकर निकाला शव: अमरोहा में पत्नी पर लगा हत्या करने का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच आएगा सामने

Sun, 06 Aug 2023 08:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)

सार

जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने युवक के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी के आदेश पर युवक की मौत की वजह जानने को दफनाने के 27 दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर उसके शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खोदाई के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और लोगों की भीड़ लगी रही। अब कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि तीन डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूब में आसिम (28) पुत्र भूरे की आठ जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही मौत हो गई थी। आसिम पत्नी के साथ गांव में परिवार से अलग दूसरे मकान में रहता था।

उसकी मौत के बाद पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। कुछ समय बाद मृतक के पिता व भाइयों को पत्नी पर शक होने लगा। जिस पर उन्होंने पुलिस से आसिम की पत्नी पर शक जताते हुए उसके शव को कब्र से निकलवाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने शिकायत को अनसुना कर दिया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक और डीएम से मामले की शिकायत की। डीएम राजेश कुमार त्यागी के आदेश पर सीओ श्वेताभ भास्कर, नायाब तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा, फोरेंसिक टीम तथा पुलिस फोर्स के साथ गांव के उस कब्रिस्तान में पहुंच गए।

जहां शव को दफनाया गया था। इस दौरान कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तीन डॉक्टरों के पैनल के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें