फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राम गंगा पोषक नहर में नहाते समय युवक पानी में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। राम गंगा पोषक नहर में नहाते समय 20 वर्षीय युवक आरजू तेज पानी बह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी में समा गया। पुलिस व गोताखाेर उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

पानीपत जिले के विराट थाना क्षेत्र के जाटल रोड निवासी आरजू पुत्र अबरार बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांवव नंगली पथरावी में आया हुआ था। यहां उसके फूफा दिलशाद रहते हैं। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे वह अपने फुफेरे भाइयों के साथ नौगांवा सादात स्थित रामगंगा पोषक नहर में नहाने आया था। वह नहाने के लिए नहर में उतर गया, जबकि उसके फुफेरे भाई बाहर खड़े रहे। देखते ही देखते वह तेज पानी में समाने लगा। शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया।
सूचना पर युवक के रिश्तेदार व परिजन भी यहां पहुंच गए।। पुलिस का कहना है कि शाम तक गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लग सका है। उधर, युवक के परिजन भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें