फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होली पर बदला मौसम का मिजाज, हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होली पर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी निकली। लेकिन शाम को फिर से काले बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम का रुख बदला हुआ नजर आया।
विज्ञापन

लगातार मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। तापमान में खासी बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच रविवार सुबह मौसम बदला-बदला सा नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे और हल्की हवा भी चली। दोपहर में भी बादल तो कभी धूप खिली रही। आसमान में घने बादल छाने की वजह से मौसम खुशनुमा बन गया। शाम को अचानक बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया।
जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। सोमवार को बादल भी छाए रहेंगे। उधर, रविवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को बारिश हुई तो तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें