फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल मार्ग पर जलभराव, छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में स्कूल को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गवां रहरा मार्ग से दड़ियाल एवं खरपड़ी मार्ग पर जलभराव की समस्या है। जिससे स्कूली बच्चों के साथ राहगीरों को दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। उनकी यूनिफार्म आए दिन खराब हो जाती है। दड़ियाल मार्ग से हाजीपुर सलारा, मुबारिजपुर, जीवपुर, मरोरा, खाजेपुर आदि गांव के छात्र इसी मार्ग से गुजरते हैं तो वहीं खरपड़ी से भूवरा, सूवरा, बीजनपुर, तलाबडा, इमरतपुर, बहादरपुर आदि गांव के छात्र भी यहां से गुजरते हैं। छात्र रितिक, सोमवीर ने बताया कि इस मार्ग पर हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिसमें बच्चे आए दिन फिसल-फिसल कर गिरते रहते हैं। स्कूल की बस भी जलभराव में कई बार खराब हो चुकी है। जलभराव की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक समस्या से निजात नहीं मिली है। जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें