फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पाइप लाइन लीक होने पर बाधित रही छह मोहल्लों के जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पेयजल आपूर्ति के लिए बिछी पाइप लाइन लीक होने के कारण अवंतिका नगर सहित कई मोहल्लों में पीने के पानी की किल्लत हो गई। पालिका के कर्मचारियों ने मशक्कत कर लीकेज बंद किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

अवंतिका नगर, लोहिया नगर, धुनपुरी, मायापुरी, जलाल नगर, नई बस्ती मोहल्ले की आबादी में पालिका की पाइप लाइन से पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। इंदिरा चौक पर बने ओवरहेड टैंक से पाइप लाइन के जरिए घरों तक पानी जाता है। शुक्रवार की शाम को बस्ती रोड पर पाइप लाइन का सॉकेट फट गया। जिसे शनिवार की सुबह सही किया गया। आपूर्ति सुचारु की गई। मगर रविवार की सुबह पाइप लाइन लीक होने लगी। जिससे उपरोक्त मोहल्लों की आबादी को पीने का पानी नहीं मिला। पेयजल की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को आस पास के हैंडपंप से पानी भर कर काम चलाना पड़ा। नगर पालिका ईओ गार्गी त्यागी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी को फोन कर नागरिकों ने पेयजल की आपूर्ति बाधित हाेने की जानकारी देते हुए पाइप लाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की गुहार लगाई। पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। खासी मशक्कत के बाद लीकेज को सही किया। जिसके बाद आबादी को पीने का पानी मिल सका। ईओ का कहना है कि पाइप लाइन लीक हो गई थी। जिसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें