फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ा जलस्तर

सार

गंगा में 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ा जलस्तरगजरौला (अमरोहा)।बिजनौर बैराज से गंगा में सुबह को 55 हजार व शाम को 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण तिगरी में गंगा का जल स्तर 25 सेंटीमीटर बढ़ गया।गंगा के जल स्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। बिजनौर बैराज से गंगा में सुबह को 55 हजार व शाम को 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण तिगरी में गंगा का जल स्तर 25 सेंटीमीटर बढ़ गया। तिगरी में गंगा का जल स्तर 199.70 गेज मीटर हो गया है, हालांकि यह खतरे से काफी दूर है।
विज्ञापन

मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के साथ ही बिजनौर बैराज से रविवार की सुबह 55 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया। शाम को पांच बजे 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ गया। गंगा के जल स्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। जहां शनिवार को गंगा का जल स्तर 199.45 गेज मीटर दर्ज किय गया था, वहीं रविवार को 23 सेंटीमीटर बढ़ जाने के कारण जल स्तर 199.70 गेज मीटर पर पहुंच गया। 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हो जाने के कारण तिगरी किनारे का इलाका जल मग्न हो गया। जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर में वृद्धि की है, हालांकि खतरे के निशान से काफी दूर है। तिगरी में खतरे का निशान 202 गेज मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें