गजरौला (अमरोहा)। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ गया। इससे तिगरी में घाट के किनारे रखीं पंडितों की झोपड़ियां और तख्त डूब गए। शनिवार की शाम गंगा में पानी अचानक से बढ़ गया। तिगरी में रहने वाले पंडित ऋषभ शर्मा ने बताया कि शाम के समय पानी बढ़ जाने के कारण घाट के किनारे रखे पंडितों के तख्त और झोपड़ियां पानी में डूब गए। वहीं बाढ़ खंड के जेई का कहना है कि खतरे की कोई आशंका नहीं है। संवाद