फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मध्य गंगा नहर कटने से खेतों व आबादी में में घुसा पानी, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मध्य गंगा नहर से पानी कटने से कई गांवों में पानी घुस आया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मध्यगंगा नहर की खुदाई सही तरह से नहीं हुई है। जिसकी वजह से पानी कट रहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कई गांवों से होकर मध्य गंगा नहर गुजर रही है। शनिवार को गांव बेगपुर मुंडा और देहरा मिलक के बीच मध्य गंगा नहर कटने से आसपास के कई खेतों में पानी घुस गया। गांव कुंदरकी भूड़ में स्कूल के पास पानी भर गया। जिससे किसानों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुंदरकी निवासी संजीव त्यागी का कहना है कि मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने से पहले उसकी तैयारी पूरी तरह से नहीं हो पाई। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पानी कट रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी का कहना है कि यदि पानी कटने से परेशानी हुई है तो समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें