फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जल निगम के ठेकेदार पर लापरवाही और मनमर्जी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पंचायत जोया के सभासदों ने जल निगम ठेकेदार पर लापरवाही और मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे नगर पंचायत जोया के सभासदों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि समस्त वार्डों में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम हो रहा है। जबकि, वार्ड-5, से 9 और 12 में ठेकेदार के माध्यम से पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा लापरवाह व अपने मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा जल निगम के मानकों का कोई पालन नहीं किया जा रहा। पाइप लाइन रोड से एक से डेढ़ फीट के अंदर ही बिछाई जा रही है। ठेकेदार द्वारा रोड को तोड़कर समय से पाइप लाइन नहीं बिछाई जा रही है। इससे मोहल्लेवासियों को चलने फिरने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार उनकी बात को अनसुनी कर देता है और बदतमीजी करता है। उनकी मांग है कि वार्डों में बिछाई गई पाइप लाइन की जांच कराई जाए। इस दौरान अताउर्रहमान, मो. नसीम, वीरवती, दानिश, मंगेश देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें