फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जागे जिम्मेदार, पकड़े 12 सांड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सड़कों पर छुट्टा पशुओं के न होने का दावा करने वाले अफसर आखिरकार सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए है। सांड़ के हमले में फौजी की मौत के बाद छुट्टा पशुओं की फौज सड़कों पर मंडराने का मामला उजागर होने पर अफसरों की नींद खुल गई। डीएम की फटकार के बाद अफसर सड़कों पर दौड़े। पशु विभाग लोगों की जान ले रहे सांड़ों को पकड़ने में जुट गया है। एक के बाद एक 12 सांड़ को पकड़कर गोशाला में छोड़ा गया।
विज्ञापन

अमरोहा जिले की सड़कों पर छुट्टा पशु मौत के रूप में मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को अमरोहा से हसनपुर के बीच मात्र 25 किलोमीटर की दूरी में ही 13 स्पॉट ऐसे मिले, जहां 119 छुट्टा पशु अपना डेरा जमाए हुए थे। ये छुट्टा पशु और सांड़ पिछले तीन महीनों में आठ लोगों की मौत का कारण बन चुके हैं। वहीं, सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर हमला कर रहे हैं। सिलसिलेवार हो रहे इन हादसों के बाद भी अधिकारी बेपरवाह नजर आ रहे थे, जबकि शासन की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़े जाने के सख्त निर्देश हैं। छुट्टा पशुओं को पकड़ने की सिर्फ कागजों में चल रही थी।
31 मई के अंक में अमर उजाला में 25 किमी. में 13 जगह घूमते मिले 119 छुट्टा पशु शीर्षक से छुट्टा पशुओं की समस्या को प्रमुखता से उजागर किया गया तो अधिकारी नींद से जागे। डीएम बीके त्रिपाठी ने खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। जिसके बाद ब्लॉक स्तर पर तैनाती हुईं टीमें सांड़ों को पकड़ने सड़कों पर उतर पड़ीं। हसनपुर, गजरौला, धनौरा और अमरोहा में 12 सांड़ों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर गठित की गईं छह टीमों ने बुधवार को अभियान चलाकर हसनपुर में चार, गजरौला में चार, अमरोहा में दो और मंडी धनौरा में दो सांड़ों को पकड़कर स्थानीय गोशाला में छोड़ा है। पहले सांड़ को पकड़ने की प्राथमिकता है, जिससे कोई घटना न हो सके। ये अभियान लगातार जारी रहेगा। - खुशीराम, सीवीओ अमरोहा
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें