फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आगाज, 2.31 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए खुराक

Thu, 04 Aug 2022 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

विटामिन ए हृदय रोगों, अस्थमा, डायबिटीज और कई अन्य रोगों में भी लाभदायक है। विटामिन ए इम्यून तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत ही अच्छा होता है।
विज्ञापन
Vitamin A - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्देश्य स्तनपान, बच्चों के पूरक आहार को बढ़ावा देने, कुपोषण से बचाव करना और आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग को बढ़ावा देना है। पूरे माह में 2.31 लाख बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। ब्लाक जोया के ग्राम रामपुर घना के प्राइमरी पाठशाला में डीएम ने फीता काटकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन किया। 170 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। इस अभियान में 9 माह से 5 वर्ष तक के लक्षित बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आगाज हो गया है। जनपद में दो लाख 31 हजार 481 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान में 9 से 12 माह तक के 13669, एक से दो साल तक के 51510 और दो से पांच साल तक के 1,66,302 बच्चों को विटामिन ए पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दवा से बाल रोगों की रोकथाम होती है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पाठशाला में 170 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। अभियान के अंतर्गत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान करने के बाद उनका समुचित उपचार किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को अस्पतालों में इलाज के लिए भी भेजा जाएगा। स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन बहुत जरूरी होता है। विटामिन ए के उपयोग से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की मांसपेशिया भी मजबूत बनती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें