फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में विशाल और अंशु रहे अव्वल

सार

जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग में विशाल, बालिका वर्ग में अंशु प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि बालिका वर्ग में अंशु पहले, जानवी दूसरे, वंशिका तीसरे, आंचल चौथे, लक्ष्मी पांचवें, छाया छठे स्थान पर रहीं। एडीएम न्यायिक ने सभी खिलाड़ियों को गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के पद चिन्हों पर चल कर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग में विशाल, बालिका वर्ग में अंशु प्रथम स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर के मैदान में ओपन बालक वर्ग में 5 किमी व बालिका वर्ग में 3 किमी दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव द्वारा किया गया। 5 किमी दौड़ के बालक वर्ग में विशाल कुमार पहले, इतेखाक दूसरे, तारा सिंह तीसरे, अबरार चौथे, गौरव पांचवें, विकास यादव छठे नंबर पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में अंशु पहले, जानवी दूसरे, वंशिका तीसरे, आंचल चौथे, लक्ष्मी पांचवें, छाया छठे स्थान पर रहीं।
एडीएम न्यायिक ने सभी खिलाड़ियों को गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के पद चिन्हों पर चल कर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। निर्णायक की भूमिका फरहत अली खान, पुरूजीत सिंह, शाह आलम, देवेंद्र कुमार, ओमकारी गुजर, दुष्यंत कुमार, साक्षी तोमर, जावेद अब्बास, महेश कुमार ने निभाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने सभी प्रतियोगियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें