नौगांवा सादात (अमरोहा)। गांव बोरा-बोरी में खनन कर मिट्टी ढोने वाले डंपरों से रास्ता खराब होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने मिट्टी डंपर रोक लिया और जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी कि अगर खनन बंद नहीं हुआ तो वे आंदोलन को विवश होंगे।
क्षेत्र में मंगलवार रात्रि खनन का मामला सामने आया। कुछ लोग गांव कमालपुर के जंगल में स्थित खेतों से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। शाम होते ही यहां जेसीबी चलने लगती है। डंपर से खनन करके कस्बा के की जा रही प्लाटिंग में भराव डाला जा रहा है। गांव बोरी-बोरा के ग्रामीणों ने मिट्टी लेकर जा रहे डंपर को रोक लिया और जमकर हंगामा किया। कहा कि गांव में से डंपर गुजरने नहीं देंगे। डंपरों के कारण गांव का रास्ता पूरी तरह से खराब हो चुका है। इससे उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए चालक डंपर छोड़ कर भाग गया। खनन विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों को समझा कर खनन करने वाले लोगों ने समझाया और डंपर को अपने साथ ले गए। इस दौरान मोहम्मद नजर, शाने आलम, अबरार खां, सरताज अली, नदीम खां आदि मौजूद रहे।