फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: गजरौला के खेड़की में तेंदुए से दहशत, ग्रामीणों ने खेत में जाना भी छोड़ा, अब प्रशासन से गुहार

Tue, 26 Dec 2023 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

इलाके में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्हें डर है कि तेंदुआ हमला न कर दें। इससे वह अकेले जंगल जाने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन
अमरोहा में दिखा तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला के खेड़की में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। खेत पर अकेले जाने से कतराने लगे हैं। गांव निवासी मोहित सिंह का गांव के रकबे में खेत है। जिसके कुछ हिस्से में चारे के लिए बाजरा खड़ा है। सोमवार की शाम वह खेत पर गए थे। इस बीच उनकी नजर बाजरे के खेत में बैठे तेंदुए पर गई।

विज्ञापन


जिसे देख वह वह दहशत में डूब गए। शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़े। उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुए के बारे में जानकारी दी। कुछ देर में ग्रामीण खेत पर पहुंचे। मगर तब तक तेंदुआ जंगल में ओझल हो गया। उधर, ढकिया खादर के जंगल में भी तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं।

क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं तेंदुआ उन पर हमला न कर दें। जिसके चलते वह अकेले जंगल जाने से कतरा रहे हैं। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि जंगल में तेंदुए की जानकारी मिली है। टीम भेजी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें