कुछ दिनों के अंतराल के बाद क्षेत्र में फिर से तेंदुए की दस्तक हुई है। क्षेत्र के गांव सीकरखेड़ा में बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों को गांव के बाहर एक तेंदुआ दिखाई दिया। हालांकि ग्रामीणों को देेखकर तेंदुआ खेत में दुबक गया। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
जुलाई व अगस्त के महीने में क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए ने आतंक मचाया था। ग्राम झुझैला में तो तेंदुए ने आठ वर्षीय एक बच्चे पर हमला किया था और अगले ही दिन प्राइमरी स्कूल के परिसर में घुस गया था। हालांकि 30 जुलाई को तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया था। उसके बाद मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ कई गांवों मेें घूमती दिखाई दी। लेकिन बीते तीन हफ्ते से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी नजर नहीं आ रही थी। बृहस्पतिवार को फिर से सीकरखेड़ा गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। वही वन क्षेत्राधिकारी ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।