फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्रामीणों ने हत्यारोपी की नानी के शव को बीलना में नहीं होने दिया दफन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हत्यारोपी की नानी के शव को बीलना में नहीं होने दिया दफन
विज्ञापन

नौगांवा सादात (अमरोहा)। मासूम की हत्या के आरोपी की नानी के शव को मोहल्ले के लोगों ने अपने यहां स्थित कब्रिस्तान में दफन नहीं होने दिया। कब्र खोद रहे लोगों को भगा दिया। दोनों पक्ष हंगामा करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों को समझाया। पुलिस के समझाने पर परिजन नानी के शव को लेकर शिवाला कलां चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बीलना में 16 फरवरी 2020 को महताब के छह साल के बेटे ताबिश का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्या मोहल्ले में ही रहने वाले समीर व अराफात ने फिरौती न मिलने पर की थी। शव को मस्जिद की गुंबद में छुपा दिया था। इस मामले में समीर व अराफात जेल में बंद हैं। हत्यारोपी समीर मूल रूप से जनपद बिजनौर के गांव शिवाला कलां का रहने वाला है तथा यहां अपनी नानी आमना खातून के घर रहता था। चूंकि आमना के कोई बेटा नहीं है, लिहाजा उसने समीर को यहां रख लिया था। घटना के बाद आमना खातून भी घर छोड़ कर अपनी बेटी के घर शिवाला कलां में रहने लगी थी। शुक्रवार दोपहर शिवाला कलां में ही बीमारी के चलते आमना की मौत हो गई। समीर के परिजन अन्य रिश्तेदारों के साथ शव को लेकर कस्बे में पहुंचे। दफन करने के लिए कब्र खुदवा दी। जैसे ही मामले की जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कब्रिस्तान में कब्र खोद रहे लोगों को भी डाट कर भगा दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि मासूम के हत्यारोपी के परिजनों के लिए इस कब्रिस्तान में कोई जगह नहीं है। दोनों तरफ से तनाव बन गया तथा हंगामा होने लगा। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा लोगों को समझा कर मामला शांत करा दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन व रिश्तेदार आमना के शव को लेकर शिवाला कलां ले गए। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि मोहल्ले के लोगों द्वारा हत्यारोपी समीर की नानी आमना के दफीना को लेकर विरोध जताया था। मृतका के परिजन बाद में शव को अपने साथ शिवाला कलां ले गए। दोनो पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें