फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वेलनेस सेंटर पर आए सामान को वापस ले जाने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डींगरा में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लाए गए सामान को वापस ले जाने पर ग्रामीण हंगामा करने लगे। इसके चलते गाड़ी में सामान लोड कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि सामान उनके गांव के वेलनेस सेंटर के लिए आया है।
विज्ञापन

गांव डींगरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया था। एक कर्मचारी ने बताया कि निरीक्षण के मद्देनजर डींगरा वेलनेस सेंटर पर बेड और अन्य सामान भेजा गया था। अब उस सामान को वापस सीएचसी पर ले जाया जा रहा है। सामान वापस ले जाने की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो वे वेलनेस सेंटर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से सामान वापस ले जाने से मना कर दिया। कर्मचारी सामान गाड़ी में भर रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के तेवर देखकर कर्मचारी सामान लिए बिना वापस लौट गए। अधीक्षक डॉ. सतीश भास्कर का कहना था कि वेलनेस सेंटरों पर अभी पर्याप्त सामान नहीं है। कुछ सामान सीएचसी से भेजा गया था। वेलनेस सेंटर पर सामान के लिए सीएमओ कार्यालय को लिखा गया है। हंगामा करने वालों में विनोद शर्मा, प्रवीन, रामनाथ सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें