अमरोहा। चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। एसपी से जल्द ही घटना को खुलासा करने की मांग की है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव में किसान सुदेश सिंह का परिवार रहता है। सात अप्रैल की रात सुदेश सिंह परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोए हुए थे। तभी चोर घर में घुस आए और अलमारी में रखी डेढ़ लाख रुपये नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके भाग गए। आंख खुलने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित सुदेश सिंह का आरोप है कि चार दिन बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। उन्होंने एसपी कुंवर अनुपम सिंह से घटना के खुलासे की मांग की है।