डिडौली। शेखूपुर माफी के ग्राम प्रधान इब्राहिम (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
ग्राम प्रधान इब्राहिम के परिवार में पत्नी फातिमा के अलावा एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात इब्राहिम खाना खाने के बाद सोए थे। शुक्रवार की सुबह सोकर उठने के बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। फिर भी परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। ग्राम प्रधान संगठन ने भी शोक व्यक्त किया है।