फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 28 Jul 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बाइक सवार युवक द्वारा स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो देहात थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक बाइक पर एक साइड में दोनों पैर लटकाकर बाइक को एक हाथ से दौड़ा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोशल साइट पर आए दिन स्टंट करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवा बाइक पर स्टंट कर रहा है। वायरल हो रहा वीडियो जिले के थाना देहात क्षेत्र के कैलसा मार्ग पर गांव खैरातपुरा के निकट का है। यहां कैलसा मार्ग पर एक बाइक सवार युवक चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट करते हुए दिखाई दिया। इसका पीछे से आए एक शख्स ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल करते हुए युवक ने बताया कि एक युवक बाइक को एक तरफ पैर लटकाकर दौड़ा रहा है। इसके साथ ही एक हाथ से बाइक को चला रहा है, जबकि दूसरे हाथ से मोबाइल फोन पकड़ रखा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें