फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो भाइयों की स्कूटी डिवाइडर से टकराने का वीडियो आया सामने, 60 की रफ्तार से अनियंत्रित हुई थी स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार की सुबह कलक्ट्रेट के सामने दो भाइयों की स्कूटी डिवाइडर से टकराने के बाद छह सेेकेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूटी पर पीछे बैठा मोहम्मद अबूजर वीडियो बना रहा था। जबकि नोमान स्कूटी चला रहा है। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। बड़ी बात यह है कि स्कूटी की रफ्तार तेज थी। जैसे ही स्कूटी 60 की स्पीड पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पूरा हादसा मोबाइल की वीडियो में कैद है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए अभिभावकों से बच्चों के हाथ में चाबी न देने की अपील की है। मूलरूप से डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्योनाली गांव निवासी मोहम्मद फरहत का बेटा मोहम्मद अबूजर संभल चौराहे पर मदरसे में पढ़ता था। रविवार की सुबह मोहम्मद अबूजर अपने चचेरे भाई मोहम्मद नोमान (14) के साथ स्कूटी पर सवार होकर जोया रोड से सामान लेने गया था। स्कूटी नोमान चला रहा था। जैसे ही स्कूटी कलक्ट्रेट के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पीछे बेटा मोहम्मद अबूजर उछलकर दूर जा गिरा और उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में मोहम्मद अबूजर की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि नोमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मोहम्मद अबूजर के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। लेकिन सोमवार को इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि जिस समय स्कूटी डिवाइडर से टकराई थी, उस समय रफ्तार 60 की थी। जिस कारण स्कूटी अनियंत्रित हुई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें