फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बसपा प्रत्याशी के पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह का वीडियो वायरल

Fri, 12 May 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बसपा प्रत्याशी के पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी व उनके पति पर परिवार को डराने धमकाने, मतगणना के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एजेंट बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम व एसपी से निष्पक्ष मतगणना कराए जाने की मांग की है। इस बाबत उनका वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वायरल हुए वीडियो में पूर्व विधायक कह रहे हैं कि उनकी पत्नी राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने बसपा के टिकट पर गजरौला नगर पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। जिसके बाद से उनका परिवार भाजपा प्रत्याशी और उनके पति सहित अन्य दबंगों के निशाने पर है। इसलिए उनको व परिवार को डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने गजरौला थाना पुलिस पर मतगणना के लिए भाजपा से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एजेंट बनाए जाने का आरोप लगाया। जो मतगणना के दौरान उनके साथ किसी भी तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने डीएम बीके त्रिपाठी व एसपी आदित्य लांग्हे से आपराधिक प्रवृत्ति के एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई व मतगणना निष्पक्ष और शांति पूर्ण कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें