फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विहिप ने दरोगा के खिलाफ थाने में धरना प्रदर्शन किया

Sat, 02 Sep 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अशोक सैनी के साथ नगर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा हरपत सिंह द्वारा किए गए दुर्व्यवहार व अभद्रता के विरोध में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन किया। विहिप कार्यकर्ताओं ने दरोगा के स्थानांतरण की मांग के लिए नारेबाजी भी की। मौके पर आए सीओ ने अपर पुलिस अधीक्षक की जिला संयोजक से बात कराई। उन्होंने दरोगा के स्थानांतरण का आश्वासन दिया। आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शेरपुर चुंगी पर ई रिक्शा व टैम्पू चालकों ने पुलिस से शिकायत की थी कि वहां एक व्यक्ति दबंगई के बल पर उनसे रोजाना 20 रुपये की अवैध वसूली करता है। नगर चौकी पर तैनात दरोगा हरपत सिंह आराेपी व्यक्ति को पूछताछ के लिए लेने गए थे। इस दौरान वहां विहिप के नगर अध्यक्ष अशोक सैनी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दरोगा से दोनों पक्षों को पुलिस चौकी लेकर आने की बात कही। अशोक सैनी का आरोप है कि दरोगा ने परिचय देने के बावजूद उनके साथ गाली गलौच व अभद्र व्यवहार किया। अशोक सैनी ने इसकी जानकारी विहिप कार्यकर्ताओं को दी। आधा घंटे के भीतर करीब 25 कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के भीतर ही नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर सीओ अरूण कुमार भी थाने आ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए जाॅच का आश्वासन दिया। कार्यकर्ता दरोगा के स्थानांतरण पर अड़े हुए थे। कुछ देर बाद सीओ ने अपर पुलिस अधीक्षक से जिला संयोजक हेमंत सारस्वत से बात कराई। उन्होंने दरोगा का स्थानांतरण का आश्वासन दिया। एएसपी के आश्वासन पर विहिप कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर विपिन भारद्वाज, अभिषेक कुमार, कमल सिंह, सुनील कुमार, पीयूष, योगेश, कुशल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें