फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन आदर्शों को अपनाए, किसान रहेगा खुशहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली की बैठक कैंप कार्यालय में हुई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को मनाई गई। इसके अलावा राजनेताओं को उनके जीवन से सबक लेने की अपील की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने में नेताजी सुभाष चंद्र का योगदान सबसे अधिक है। पीएम, सीएम और अन्य नेताओं को उनके जीवन से सीखने की जरूरत है। उनकी नीतियों को लागू करने की जरूरत है ताकि देश के किसानों की हालात में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि चीनी मिल में पेराई शुरू हुए ढाई महीने से अधिक हो गए हैं लेकिन अब तक गन्ने की कीमत तय नहीं हो सकी है। बावजूद इसके सरकार खुद को किसान हितैषी कह रही है। इस दौरान जयकिरत सिंह, खचेड़ू सिंह चौहान, राजवीर सिंह, संतराम यादव, जगवीर चौहान, कपिल यादव, सतपाल चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें