फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरी की बाइक ओएलएक्स पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चोरी की बाइकें ओएलएक्स पर बेचने वाले गिरोह का गजरौला पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गाजियाबाद और मेरठ के तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी आरसी व अन्य सामान बरामद किया है। तीनों चोरों पर 29 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इन लोगों ने बरामद हुईं बाइकों को गाजियाबाद के इंदिरापुरम और मेरठ मेडिकल कैंपस से चोरी किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस ऑफिस में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गजरौला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को दिल्ली मुरादाबाद नेशनल हाईवे स्थित गांव आजादपुर माफी को जाने वाले रास्ते पर तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों में अपना नाम अजय उर्फ बब्बू निवासी ग्राम भटैल थाना लामीदपुर जनपद हापुड़, मोहम्मद अब्दुल्ला निवासी सफियाबाद लौटी थाना मुंडाली जनपद मेरठ और सचिन निवासी असरा थाना हापुड़ बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुईं। जबकि लैपटॉप, तीन मोबाइल, अट्ठारह चिप कार्ड, तीन आधार कार्ड, दो फर्जी आरसी और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने एक बाइक को पंद्रह दिन पहले गाजियाबाद इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क से चोरी किया था। जबकि एक बाइक डेढ़ महीने पहले मेरठ के मेडिकल कैंपस से चोरी की थी। आरोपी एक चोरी की बाइक का इस्तेमाल घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते थे। इतना ही नहीं बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट उतार कर फेंक देते थे। जबकि पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट और चैसिस व इंजन नंबर गोद दिए गए थे। बाद में उन्हीं बाइकों को ओएलएक्स पर बेच देते थे।
विज्ञापन


अमरोहा के व्यक्ति को सवा लाख रुपये में बेची थी बुलेट
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि आरोपी ओएलएक्स के माध्यम से लोगों को मोटरसाइकिल बेचने का झांसा देते थे। ओएलएक्स एक नामचीन वेबसाइट है। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति विश्वास कर लेता है। गिरफ्तार किए गए तीन चोरों ने अमरोहा के एक व्यक्ति को ओएलएक्स के माध्यम से बुलेट हन्टर मोटरसाइकिल एक लाख 20 हजार रुपये में बेचना तय किया था। लेकिन इन लोगों ने मोटरसाइकिल उसके नाम नहीं कराई। जिसके बाद पीड़िता को शक हो गया। लिहाजा पीड़ित व्यक्ति के बार-बार कहने पर आरोपियों ने अपनी बाइक वापस ले ली और रुपये वापस करने का वादा किया था। बृहस्पतिवार को तीनों आरोपी मोटरसाइकिल बेचने के लिए गजरौला आए हुए थे और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया सी ओएलएक्स पर चोरी की बाइक बेचने वाले अपराधी बेहद शातिर किस्म के हैं। ये लोग खुद ही फर्जी आरसी और आधार कार्ड तैयार करते थे। बाद में आरसी पर एक-दूसरे का फोटो लगा देते थे। जिससे ग्राहक को विश्वास हो जाए की बाइक बेचने वाले व्यक्तियों की ही है।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर अजय उर्फ बब्बू पर हापुड़, बुलंदशहर, गौतम बुध नगर, गजरौला ,मेरठ में 13 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें गैंगस्टर, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी के मुकदमें शामिल हैं। मोहम्मद अब्दुल्ला पर मेरठ, गाजियाबाद, गजरौला में 11 और सचिन पर हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, गजरौला में पांच मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें