फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दिल्ली को निकला सब्जी कारोबारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से दिल्ली जाने के लिए निकला सब्जी कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका फोन भी बंद आ रहा है। अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान है। उन्होंने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर जल्द बरामदगी की मांग की है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढकिया चमन गांव में शमशाद का परिवार रहता है। शमशाद सब्जी कारोबारी है। वह दिल्ली की आजादपुर मंडी से सब्जी की खरीद फरोख्त करते हैं। परिजनों के मुताबिक 22 नवंबर की शाम शमशाद सैफी दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। उसके पास 1 लाख रुपये भी थे। जिस दिन वह घर से गए थे उसी दिन रात में परिजनों की फोन पर बात हुई थी। उसके बाद उनका फोन बंद हो गया। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। बुधवार को परिजनों ने बिरौली कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शमशाद सैफी के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें