मंगलवार को मोहल्ला दरबार-ए-कलां बसरी बेगम मस्जिद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि आज हम लोगों को जरूरत है कि सब लोग छोटी-छोटी कमेटियां बनाएं। समाज की तरक्की के लिए काम करें। जो लोग अपना समय मोबाइल, कबूतर बाजी, नशा, कैरम वगैरह में बर्बाद कर रहे हैं, उन लोगों से कहें कि अपने समय का सही इस्तेमाल करें। लोगों की मदद करें।
लोगों को नमाज रोजे के लिए प्रेरित करें। मुफ्ती हमजा ने कहा कि आज हमारे समाज को जरूरत है कि नौजवान आगे आएं और समाज में हो रही बुराइयों से लोगों को रोकें। उन्हें प्यार से समझा कर नशे से हटाए। अध्यक्षता मास्टर सैयद जाकिर हुसैन ने की, जबकि संचालन मुफ्ती सलमान ने की। मौलाना इरशाद और पूर्व सभासद कमर नकवी ने आभार जताया। इस दौरान मुख्य रूप से कारी मोहम्मद हनीफ, अली इमाम रिजवी एडवोकेट, मौलाना मोहम्मद यूसुफ, मौलाना दिलदार, सभासद शमीमुद्दीन, डॉ. अरशद, आलम मंसूरी, फराज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।