फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले में आने का न्योता पाकर मुस्कुराए मुख्यमंत्री, बोले- देखते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में आने का न्योता मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्कुराए और बोले- देखते हैं...। शनिवार को गढ़ और तिगरी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा के दौरान डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने मुख्यमंत्री को मेले में आने के लिए आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री के इस संक्षिप्त जवाब के बाद जिले के अधिकारियों को मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और सरकारी योजनाओं को पहचान दिलाने की जिम्मेदारी भी मिली। मुख्यमंत्री ने डीएम से कहा कि तिगरी मेले में जिले में तैयार होने वाले उत्पादों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर तरीके से प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और पैंटून पुलों से आवागमन सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें