अमरोहा। श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा में आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय सीनियर व मास्टर्स योगासन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस का दबदबा रहा। ट्रेडिशनल पुरुष सीनियर ए में कृष्ण कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस से पहला, बृजेश प्रधान उत्तर प्रदेश पुलिस से दूसरा, आशीष तोमर बीएसएफ से तीसरे, पुरुष सीनियर बी में रूप किशोर लखनऊ पहले, अमित कुमार कानपुर नगर दूसरे, राघवेंद्र प्रताप संत कबीर नगर तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल डायरेक्टर ऑर्गेनाइज कमेटी योगासन भारत उत्तर प्रदेश ने की। पीयूष कांत मिश्रा, रोहित कौशिक ने आभार जताया। टीएसआर टीम व ऑर्गेनाइजर टीम स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुमेधा आर्य ने सभी एथलीट को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। दीप प्रज्वलन पीयूष कांत मिश्रा, रोहित कौशिक, आशीष टंडन, अमित गर्ग, मनीष मिश्रा, पुरुजीत सिंह जोगेंद्र सिंह आदि ने किया। योगासन भारत के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने उत्तर प्रदेश योगासन टीम के प्रदेश महासचिव रोहित कौशिक को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष टंडन ने किया। निर्णायक टेक्निकल डायरेक्टर प्रिंस चौधरी के नेतृत्व में टीएसआर टीम की लीडर ज्योति शर्मा, शालिनी रघुवंशी, अनुज, बलवान, कंपटीशन मैनेजर नेहा श्योरान, नौबहार सिंह कंपटीशन डायरेक्टर मोनिका शर्मा व नूपुर श्रीवास्तव रहे।
-