गिरफ्तारी के लिए बिहार और दिल्ली में दबिश
सीओ ने बताया कि आरोपी अजीत कामत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बिहार और दिल्ली भी गई थीं। अनुमान लगाया जा रहा था कि वह घटना को अंजाम देकर जरूर अपने बिहार स्थित घर या दिल्ली में अपने परिचितों के पास पहुंचेगा। ये आशंका सही भी निकली, वह बिहार भागने की कोशिश में था। अगर वह बिहार भाग जाता तो शायद उसे पकड़ना मुश्किल हो सकता था।
चोरी किए रुपयों से खेल जुआ
सीओ ने बताया कि आरोपी अजीत कामत चोरी करने के बाद कुछ रुपये जुआ खेलने में हार गया। जबकि कुछ रुपये शराब पीने और खाने-पीने में खर्च कर दिए। उसके पास केवल 27 हजार रुपये बचे थे। फिलहाल बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
लालच में दिया घटना को अंजाम
इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि नौकर अजीत कामत ने चोरी की घटना का अंजाम लालच में दिया था। उसने जरीना खान को अलमारी में रुपये रखते समय देख लिया था। जिसके बाद उसने रुपये चोरी करने के इरादे से जरीना खान को बाथरूम में बंद कर दिया था।