फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इस बार कंट्रोल रूम से होगी उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की निगरानी

Wed, 15 Mar 2023 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब विद्यार्थियों के उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। जिले में 18 मार्च से चार केंद्रों पर मूल्यांकन होगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की निगरानी की जाएगी। परीक्षकों को मोबाइल मूल्यांकन कक्ष के बाहर ही जमा करना होगा।डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन चार केंद्रों पर 45573 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। जेएस इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर-पुस्तिकाएं जांची जाएंगी, जबकि जीआईसी और आईएम इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

चारों केंद्रों पर कुल 1619 परीक्षक कॉपी जाचेंगे। केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई हैं। मूल्यांकन 18 मार्च से किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर-पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। परीक्षकों को मोबाइल मूल्यांकन कक्ष के बाहर ही जमा करना होगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य होगा। जिसका जायजा शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर ही ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें