फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इस बार हाईस्कूल व इंटर में 54685 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा में इस बार 54685 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जनपद में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 16 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इस बार यूूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च को खत्म हो रही हैं। वर्ष 2022-23 के लिए यूपी बोर्ड में इस बार हाईस्कूल के लिए 28624, इंटर के लिए 26061 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस तरह से कुल 54685 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा के लिए जनपद में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सकुशल व नकल विहीन बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक से लेकर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है तो वहीं सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों को सही करा दिया गया है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है। परीक्षार्थी भी तैयारी में जुटे गए हैं। वे घर पर रहकर ही तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें