जिले के सभी 240 कालेजों में 31 जनवरी से होंगी यूूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा
अमरोहा। इंटरमीडिएट की बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनपद के 240 कॉलेजों में 31 जनवरी से शुरू होंगी। बोर्ड से 29 जनवरी से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, लेकिन आज रविवार और सोमवार को स्नातक एमएलसी का चुनाव है, इसलिए कॉलेजों की छुट्टी है। ऐसे में परीक्षाएं मंगलवार यानी 31 जनवरी से होंगी। हालांकि डीआईओएस ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई स्कूल छुट्टी में भी परीक्षा करना चाहता है वह करा सकता है। वहीं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। सीसीटीवी की रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखना होगा जबकि मुख्य परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी।
डीआईआओ विषणु प्रताप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल हाईस्कूल में 28624 और इंटर में 26061 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। कुल 54685 विद्यार्थी हैं, जो पिछले साल के सापेक्ष 2333 अधिक हैं। बोर्ड की मुख्य परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। इससे पहले इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षा 29 जनवरी से पांच फरवरी तक 240 विद्यालयों में कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 जनवारी से शुरू होनी थीं। लेकिन 29 जनवरी को रविवार है और 30 जनवरी सोमवार को चुनाव के चलते छुट्टी है। इसलिए परीक्षाएं 31 जनवरी से कराई जाएंगी। इस बार ये परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी।
कुल विद्यार्थियों की संख्या
हाईस्कूल-28624
इंटरमीडिएट-26061
मुख्य परीक्षा केंद्र---82
- प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र-240
जीजीआईसी में ये रहेगी परीक्षा की स्थिति
राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य राजो देवी ने बताया कि इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा 31 जनवरी से होंगी। पहले दिन रासायन विज्ञान, 1 फरवरी को भूगोल, जीव विज्ञान, भौतक विज्ञान और दो फरवरी को खाद्य एंव सुरक्षण का पेपर होगा। सभी परीक्षाएं सुबह दस बजे से होंगी।