फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म, पेपर के बाद विद्यार्थियों ने खेली होली

Sat, 04 Mar 2023 11:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई हैं। आखिरी दिन दोनों पालियों में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आसान पेपर देख कर विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कुराहट छा गई। वहीं पेपर छूटने के बाद विद्यार्थियों ने होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि पहली पाली में इंटरमीडिएट का व्यवसायिक शिक्षा का पेपर हुआ, जिसमें 122 विद्यार्थी पंजीकृत थे इनमें से 116 विद्यार्थी उपस्थित हुए। जबकि 6 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके बाद दूसरी पाली में रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र का पेपर हुआ। जिसमें 19508 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें स 18051 ने परीक्षा दी। जबकि 1457 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। पहले पेपर से लेकर आखिर तक एक ही नकलची पकड़ में नहीं आया है। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। सभी केंद्र व्यवस्था को से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें