अमरोहा। जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट लीग मैच में पहला मैच टीम ए ने टीम बी को दस रन से हरा दिया तो दूसरे मुकाबले में टीम सी व डी के बीच मैच टाई रहा।
डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर टीम ए ओर टीम बी के बीच खेला गया। जिसमें टीम बी के कप्तान मोहम्मद उस्मान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 34 ओवर में 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान मोहम्मद उस्मान ने 53, आरव ने 24 व उजैर ने 21 रन बनाए। टीम बी के लिया गेंदबाजी में खीजर व वीर चिकारा ने 3-3, अयाज व वैभव ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम बी 30 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सिद्धार्थ ने 40 व संजू ने 21 रन बनाए। टीम ए के लिए गेंदबाजी में शबाब अख्तर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5, चरित्र ने 3 विकेट लिया। टीम ए ने 10 रन से मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर टीम सी और टीम डी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए टीम सी ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम के लिए जव्वाद अली ने 78, अनस ने 58 रन बनाए। टीम डी के लिए दीपक ने 3, फैजान ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम डी 194 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए अमन नवाब ने 65, मोहम्मद कैफ ने 29 रन बनाए। टीम सी के लिए अरमान ने 3, दिवांश, दीपांशु व आमिर ने 2-2 विकेट लिए। मैच टाई रहा। अंपायर की भूमिका रोहित व चाहत यादव ने निभाई जबकि स्कोरर अमन रहे। मैच के दौरान डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के कोच मोहम्मद हसीन(बादशाह), चमन सिंह आदि मौजूद रहे।