फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खंदक में पलटा बेकाबू ट्रैक्टर किसान की मौत, दो लोग घायल

Sun, 10 May 2026 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। जिसमें एक किसान की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कनेटा में निवासी किसान बनी सिंह (40) शनिवार शाम बोलेरो कार से पड़ोस के गांव जा रहे थे। रास्ते में कार खराब हो गई। बनी सिंह ने गांव कनेटा की मढैया निवासी ब्रह्मपाल सिंह के ट्रैक्टर की मदद से बोलेरो खींचकर अपने घर ले आए। फिर बनी सिंह, ब्रह्मपाल, गांव का ही दिव्यांग बलवीर ट्रैक्टर पर बैठकर मिस्त्री के पास जा रहे थे। गांव के नजदीक ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने बनी सिंह मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें