फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दीवार से टकराई अनियंत्रित कार किशोरी की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। बीमार बेटी की दवाई लेने मुरादाबाद जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में तराना (16) की मौके पर मौत हो गई। जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

तराना पायती कलां गांव के रहने वाले समसुल हसन की बेटी थी। उनके परिवार में पत्नी रिजवाना के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी तराना बीमार चल रही थी। शनिवार की रात परिवार के लोग तराना को लेकर कार में सवार होकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अगवानपुर बाईपास औरंगाबाद के जंगल में पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर दीवार में जा घुसी। हादसे में तराना की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता समसुल हसन, मां रिजवाना और रिश्तेदार आंसू व नियाज समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि अनियंत्रित होकर कार दीवार से टकराई है। इत्तेफाकिया मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें