फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा करने में नाकाम मुनव्वरपुर चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटना का खुलासा करने में नाकाम मुनव्वरपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। चार दिन पहले चौकी क्षेत्र के गांव बागड़पुर कलां में दो किसानों के घरों में नगदी-जेवरात समेत बारह लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया गया था। सोमवार को एसपी आफिस पहुंचे पीड़ित किसानों को घटना के खुलासे की मांग की थी।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर कलां में एक अगस्त की रात चोर गांव निवासी अब्दुल रज्जाक के बेटे मुन्ने खां के घर में लगी खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए। यहां अलमारी में रखी 1.50 लाख रुपये की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात व लाइसेंसी राइफल के 30 कारतूस चोरी कर लिए थे। इसके बाद चोरों ने मौके से 20 मीटर की दूरी पर ही किसान मुस्तकीम के घर को निशाना बना लिया था। सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी में रखी 1.55 लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना के बाद सीओ सिटी विजय कुमार राणा व एसओजी टीम ने जांच पड़ताल की थी। घटना में पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। सोमवार को दोनों पीड़ित किसान एसपी आफिस पहुंचे और चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की थी। जिसके बाद एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने के मामले में चौकी इंचार्ज संजीव कुमार निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें