अमरोहा। रामनवमी पर्व के मद्देनजर श्री रामायण संकीर्तन मंडल की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें प्रभु श्री राम का भव्य डोले के साथ संकीर्तन करते हुए निकाला गया। शोभायात्रा को नगर में जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया। रामा-रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया समेत तमाम भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
बुधवार को मंदिर श्री बाबा गंगा नाथ से शुरू होकर शोभायात्रा स्टेट बैंक, मोहल्ला गश्तियान, मंडी चौब, बड़ा बाजार होते हुए मंदिर श्री बाबा गंगा नाथ पर आकर विश्रामित हुई। प्रभु श्री राम के जयकारे से आकाश गुंजयमान होता रहा। कमल किशोर ने मधुर मधुर मिश्री से मीठा जय सियाराम बोलो जय सियाराम का भजन, अमित रस्तोगी ने रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया, प्रदीप भटनागर ने लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का भजनों का गुणगान कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर में डोला पहुंचने के पश्चात प्रभु श्री राम की आरती भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनिमन हारी अद्भुत रूप विचारी की सुंदर प्रस्तुति की गई। प्रभु श्री राम की महाआरती की गई। इस दौरान संरक्षक अनिल स्वरूप टंडन, नीरज सरन अग्रवाल, अध्यक्ष चैनसुख गोले, कोषाध्यक्ष संदीप रस्तोगी, महामंत्री अतुल पंडित, प्रतुल शर्मा, पंडित आशुतोष त्रिवेदी, पवन कौशिक, आलोक शर्मा, डॉ अनिल रायपुरिया, राकेश वर्मा, मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।