कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखुपुर झकड़ी निवासी सर्वेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें बताया था कि सैदनगली में भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहा है। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी मिली भगत होने का आरोप लगाया था। कहा था कि सेंटर पर कोई एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है। शिकायत के बाद एसडीएम सुनीता सिंह ने इसकी जांच के निर्देश दिए। इसके बाद हसनपुर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने टीम के साथ सेंटर पर पहुंचकर जांच की। सेंटर पर कोई प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं मिला। जिस पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है और संचालक को नोटिस जारी किया गया है।