मारपीट की यह घटना शनिवार दोपहर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सिनौरा रोड पर हुई। चाय की खोखे के पास रिक्शा बचाने को लेकर इरफान अली और इरशाद अली ने दो युवकों की पिटाई कर दी। आरोपियों में डिडौली के जग्गा नगला गांव के रहने वाले नासिर अली को उठाकर सड़क पर पटक दिया, जबकि नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव धनौरी मीर के रहने वाले मोहम्मद अंसार को थप्पड़ मारे। युवकों की पिटाई का वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद थाना पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पीड़ित नासिर अली की तहरीर पर इरफान अली और इरशाद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चलने किया गया है।