फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धनौरा के दो युवक तिगरी गंगा में डूबे, बमुश्किल बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। परिचित का अंतिम संस्कार कराने आए दो युवक तिगरी गंगा में डूब गए। दोनों को आस पास के गोताखोरों ने बामुश्किल बाहर निकाल कर बचाया।
विज्ञापन

मंडी धनौरा के कटरा मोहल्ला निवासी निखिल कुमार व प्रवीण कुमार के किसी परिचित का निधन हो गया। जिसका अंतिम संस्कार मंगलवार को तिगरी गंगा तट पर किया गया। निखिल कुमार व प्रवीण कुमार परिचित का अंतिम संस्कार कराने आए थे। दोपहर चिता में आग लगाने के बाद सब गंगा में नहाने लगे। इस बीच निखिल व प्रवीण कुमार गहरे जल में चले गए। दोनों युवक डूबने लगे। उनको डूबता देख आसपास स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। घाट पर मौजूद गोताखोर उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद गए। बमुश्किल दोनों को बाहर निकाला मौके पर मौजूद गोताखोर नहीं होते तो दोनों को बचाना असंभव था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें