अमरोहा। सैदनगली पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये के इनामी समेत दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दस बाइकें बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस ऑफिस में शुक्रवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोहा का खुलाया किया। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में बृहस्पतिवार की रात सैदनगली इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ, एसओजी प्रभारी बिजेंद्र मलिक और सर्विलांस प्रभारी रणवीर सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने 25000 रूपये के इनामी सुनील निवासी नया गांव लाकड़ी फाजलपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद, गुड्डू निवासी अख्तयारपुर तगा थाना नखासा जनपद संभल को पाकबड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथ गिरफ्तारी मौके से फरार हो गया।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुईं। जबकि उनकी निशादेही पर पैट्रोल पंप के पास संभल बार्डर से पहले पड़ने वाले आम के बाग में घास फूंस के छिपाकर रखी गईं चोरी की आठ बाइकें और बरामद हुईं। एसपी के मुताबिक यह लोग गिरोह बनाकर अमरोहा व आस पास के जनपद मुरादाबाद, संभल के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर लाते हैं। इसके बाद कुछ दिनों तक छिपाकर रखते है और मौका मिलने पर ओने-पोने दामों में बेच देते है। आरोपी सुनील धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल फरार आरोपी पुस्षोत्तम निवासी रसूलपुर थाना हयातनगर जनपद संभल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।