अमरोहा। जनपद में मजदूर समेत दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब 14 केस एक्टिव हो गए हैं।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि बुधवार को 714 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 2 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 869 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ ने बताया कि अबतक कुल 16795 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 16577 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अब 14 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।