फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में डबल मर्डर के दो आरोपी हिरासत में, आज हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में हुए डबल मर्डर में नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं चर्चा है कि गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। बता दें कि बुधवार की सुबह गांव मोहम्मदाबाद में गांव निवासी सूफियान और पड़ोस के गांव कासमाबाद निवासी रामनिवास उर्फ डब्बू के शव पड़े मिले थे। सूफियान की गर्दन रेती गई थी जबकि राम निवास को गला घोंटकर मारा गया था। इस मामले में मृतक रामनिवास के पिता बलकरन ने रजबपुर निवासी शराब ठेकेदार सुल्तान और हाल में हसनपुर निवासी सेल्समैन सूरज के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते हैं कि हत्या के खुलासे को एसपी सुनीति ने चार टीमें लगाई हुई हैं। पुलिस के ही एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अच्छी तरह मुतमईन होने के बाद ही गुरुवार को हत्याकांड के खुलासे पर मोहर लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें