फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर प्राइवेट एंबुलेंस पलटने से दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। मरीज को दिल्ली छोड़ कर आ रही मुरादाबाद के निजी अस्पताल की एंबुलेंस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात पौने 11 बजे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को दिल्ली छोड़ कर आ रही थी। एंबुलेंस गजरौला थाना क्षेत्र में सादुल्लेपुर के सामने एक बिस्कुट फैक्टरी के सामने पहुंची। बताया जा रहा है कि इस बीच चालक को नींद का झोंका आ गया। जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कांशीनगर मोहल्ला निवासी सोनू और रामपुर का संतोष घायल हो गए। एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए हाईवे किनारे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें