फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोरी समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुखार से किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। बुखार पीड़ितों की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों के गांवों में कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच की गई और दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक के गांव सलामतपुर में रमेश सिंह का परिवार रहता है। उनके इकलौते बेटे का नाम मुकेश सिंह (30) है। मुकेश की शादी करीब छह साल पहले अचौड़ा कम्बोह गांव की रहने वाली लता देवी से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। परिजनों ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ भाईदूज पर ससुराल गया था जहां उसे बुखार आ गया। ससुराल वाले मुकेश को मुरादाबाद अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी हालात लगातार बिगड़ती गई। उसकी प्लेटलेट्स कम हो गईं और रविवार सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गई।
वहीं जोया ब्लॉक के गांव असगरीपुर की रहने वाली महफूज हुसैन की पुत्री सबीना (16) की शनिवार को मेरठ के मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सबीना को आठ दिन पहले बुखार आया था। उन्होंने गांव में ही निजी चिकित्सक से इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उसके बाद परिजन सबीना को अमरोहा निजी चिकित्सक के यहां ले गए लेकि न वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और चिकित्सक ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन शबीना को मेरठ लेकर गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक के असगरीपुर और सलामतपुर दोनों ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगवाए गए हैं। असगरीपुर में 20 मरीजों की जांच की गई, जिसमें पांच बुखार पीड़ित मिले हैं। सलामतपुर में 25 मरीजों की जांच की गई, जहां सात लोग बुखार पीड़ित मिले। गांव में एक भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। ग्राम प्रधान को एंटी लार्वा का छिड़काव कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ. सुखदेव सिंह, सीएचसी प्रभारी, जोया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें