फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: फिल्म पठान के शो के दौरान दो पक्ष भिड़े, एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इतनी सी थी बात

Fri, 27 Jan 2023 04:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

शहर के माधव पैलेस (सिनेमा हॉल) में गुरुवार को फिल्म पठान के शो चल रहे थे। शाम का शो रात करीब नौ बजे छूटना था। लेकिन इसी बीच दो पक्षों में कैंटीन पर कोल्डड्रिंक पीने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
एक दूसरे को पीटते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में फिल्म पठान के शो के दौरान कैंटीन पर कोल्डड्रिंक पीने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। साथ ही दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मारपीट करने वालों की पहचान कर रही है। 

विज्ञापन


25 जनवरी को अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर शाहरुख खान के फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यही वजह है कि पहले ही दिन ऑनलाइन 900 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी। अमरोहा शहर के माधव पैलेस (सिनेमा हॉल) में फिल्म के तीन शो दिखाए जा रहे हैं। गुरुवार को भी पिक्चर हॉल में शो चल रहे थे। शाम का शो रात करीब नौ बजे छूटना था। लेकिन इसी बीच दो पक्षों में कैंटीन पर कोल्डड्रिंक पीने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट होने लगी। एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

मारपीट से पिक्चर हॉल में मौजूद अन्य फैंसों के बीच अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस पहले से ही सिनेमा हॉल के मुख्य गेट पर तैनात थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस मे मारपीट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य मौके से भाग निकले। पिक्चर हॉल में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले बवालियो की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि पकड़े गए शहर के मोहल्ला मच्छरट्ठा निवासी रियाज और सलमान के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। अगर किसी की तरफ से तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट कैंटीन पर कोल्डड्रिंक को लेकर हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें